Poola Jada
Home » राजस्थान » संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, समाज को स्वावलंबी और अनुशासित बनाने के लिए सज्जनशक्ति को साथ लेकर चलना है

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, समाज को स्वावलंबी और अनुशासित बनाने के लिए सज्जनशक्ति को साथ लेकर चलना है

जयपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत बारां प्रवास पर है. आज पहले दिन बारां की संस्था धर्मादा धर्मशाला में प्रांत के प्रचारकों के साथ उन्होंने बैठक की इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सज्जनशक्ति के माध्यम से संगठित एवं अनुशासित समाज शक्ति खड़ा करना संघ के शताब्दी वर्ष का मूल लक्ष्य है.

हमें शताब्दी वर्ष उत्सव के रूप में नहीं मनाना है. डॉक्टर साहब ने संगठित, सबल और अनुशासित हिन्दू समाज का जो स्वप्न देखा था. उसे शताब्दी वर्ष तक पूर्ण करना हमारा ध्येय है. इस निमित्त प्रत्येक ग्राम और नगरीय क्षेत्र में उप-बस्ती तक कार्य का विस्तार करना है.

समाज को स्वावलंबी और अनुशासित बनाने के लिए सज्जनशक्ति को साथ लेकर चलना है. हर ग्राम तक जन जागरण का कार्य व्यापक रूप से चलाना होगा. इन सब कार्यों की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में समय देने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ानी होगी.

बारां विभाग के विभाग संघचालक रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि मोहन भागवत ने बैठक में सभी जिला एवं विभाग प्रचारकों से चर्चा की. शताब्दी वर्ष के निमित्त कार्य विस्तार की योजना और कार्य के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की.

बैठक में कार्य विस्तार के संदर्भ में व्यापक समीक्षा हुई. बैठक में प्रांत के सभी जिला, विभाग प्रचारकों सहित वरिष्ठ प्रचारक अरुण जैन, सुरेशचंद, बलिराम एवं निम्बाराम भी मौजूद रहे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश