Home » राजस्थान » दो बाइक भिड़ीं:पीछे से आ रहे ट्रोले ने सड़क पर गिरे युवक को कुचला, मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दो बाइक भिड़ीं:पीछे से आ रहे ट्रोले ने सड़क पर गिरे युवक को कुचला, मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शहर के अग्रसेन सर्किल के नजदीक देर रात को दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहे ट्रोले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में बाइक सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीडीके अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमेंं ट्रोला सड़क पर पडे़ युवक के उपर से निकलता हुआ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार रात करीब सवा नो बजे हुआ। अग्रसेन सर्किल से करीब सौ मीटर आगे चिड़ावा रोड पर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक सवार उछलकर दूर जाकर पड़ा। जबकि एक बाइक सवार सड़क पर ही गिर गया। इसी दौरान पीछे से चिड़ावा की तरफ से आ रहे ट्रोले की चपेट में आ गया। ट्रोले का पिछले टायर सिर व हाथ पैर के ऊपर से गुजर गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदार व यात्रियों की भीड़ हो गई। इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर कोतवाली थाने के एएसआई राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे। घायल को बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फाइनेंस कंपनी में काम करता था

मृतक कपिल (29) पुत्र दुर्गाराम स्वामी का शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक कपिल सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के बलोदा गांव का रहने वाला था। पिछले डेढ़ साल से झुंझुनूं में फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। रात को भी ऑफिस का काम निपटाकर घर लोट रहा था। चार भाईयों में सबसे छोटा था। पिता का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। माता गृहणी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान