जयपुरः विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत होम वोटिंग जारी है. दूसरे दिन 712 मतदाताओं ने होम वोटिंग की. रामगढ़ और चौरासी में मतदान का पहला चरण 4-5 नवम्बर को पूरा हुआ. इन क्षेत्रों में घर पर मौजूद नहीं होने के कारण मतदान नहीं कर पाने वाले 7 और 4 वोटर्स दूसरे चरण में मतदान करेंगे.
विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं, खींवसर और सलूम्बर में 8 नवम्बर तक होम वोटिंग होगी. और देवली-उनियारा में 7 नवम्बर तक होम वोटिंग के तहत मतदान होगा. सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए कुल 3,193 वोटर्स ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया है.
- इन क्षेत्रों में 87 मतदान दलों का गठन हुआ है. होम वोटिंग के लिए घर पर मतदान दलों के भ्रमण का दूसरा दौर 9-10 नवम्बर को होगा. बता दें कि राजस्थान में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 98






