Home » अंतर्राष्ट्रीय » धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह हुआ आयोजित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह हुआ आयोजित

डीग/जयपुर(सुनील शर्मा)* जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार डीग में आयोजित हुआ।

जिला मुख्यालय पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में एक मात्र गांव श्योपुरा का चयन किया गया।उक्त अभियान के तहत श्योपुरा का आर्थिक व सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।बता दें कि 2011 के जनगणना के अनुसार 1105 आबादी वाले श्योपुरा में 543 आदिवासी रहते है।जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 17 विभागों के अधिकारी जिनमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,पंचायती राज विभाग,पशुपालन विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभाग एक जुट होकर श्योपुरा गांव में जरूरी संसाधन के संबंध में सैचुरेशन अर्जित करें। उन्होंने कहा कि अभियान में जिले से एक मात्र गांव का चयन हुआ है जिसके कारण प्रशासन गांव का विकास जल्द से जल्द पूरा करेगी।जिसके लिए कौशल ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में श्योपुरा के विकास का एजेंडा जोड़ा जाए।उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय समारोह को वर्चुअल सम्बोधित करते हुए भगवान बिरसा मुण्डा 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इससे 26 राज्यों,4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 846 गांवों में निवासित 5.38 करोड़ जनजातीय लोगों के लिए आगामी वर्षो में 59 हजार 156 करोड़ रूपए का परिव्यय किया जाएगा।इसके तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक साल तक निरंतर जन जातीय उत्कर्ष एवं समृद्धि हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है।उनके स्वास्थ्य,शिक्षा,आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है।उन्होंने बिहार के जमुई से वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर देश के आदिवासियों के विचारों का भारत का विचार बनाएंगे।उनकी संस्कृति को सहेजने,जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

इस दौरान जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीग मोहन सिंह,एक्सईएन चंबल कमल मीना, उपनिदेशक पशुपालन भावना यादव, एक्सईन पीएचईडी इशू नारंग,डीग पंचायत समिति विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश