Home » अंतर्राष्ट्रीय » 29वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ*

29वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ* 

जयपुर(सुनील शर्मा)*आयोजन समिति के संयोजक एवं मुख्य अभियंता-प्रथम अमित अग्रवाल द्वारा समारोह की मुख्य अतिथि डाॅ.रश्मि शर्मा, आवासन आयुक्त का शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मीनाक्षी पाठक वरिष्ठ लेखाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि के बैज लगाया गया।डाॅ. रश्मि शर्मा द्वारा नीरजा मोदी स्कूल मानसरोवर जयपुर के खेल मैदान में गुब्बारे हवा में उड़ाकर एवं फुटबाॅल के कीक लगाकर 29वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।डाॅ.रश्मि शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया।प्रतीक श्रीवास्तव आयोजन समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता-प्रथम द्वारा समारोह अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।संजय शर्मा आयोजन सचिव द्वारा समारोह अध्यक्ष के बैज लगाया गया।संजय शर्मा आयोजन सचिव द्वारा आयोजन समिति के संयोजक मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल एवं राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ कुमार का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया।संजय शर्मा, आयोजन सचिव द्वारा केन्द्रीय खेलकूद संचालन समिति के संयोजक दारा सिंह एवं अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डाॅ.रश्मि शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से एक दूसरे खिलाड़ियों के सषक्त और कमजोर पक्ष को जानने का अवसर मिलता है।साथ ही उन्होंने कहा कि आज कि तनावग्रस्त समय में बहुत से लोग विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों के शिकार हो जाते हैं उससे बचने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाना एक कारगर उपाय हैं।इससे हमारी शारीरिक,मानसिक एवं व्यावसायिक कार्य क्षमता का भी विस्तार होता है

साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं से समूह समुदाय के साथ जुड़ाव के साथ ही बन्धुत्व एवं सद्भाव की भावना भी बलवती होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण अग्रवाल मुख्य सम्पदा प्रबन्धक राजस्थान आवासन मण्डल ने कहा कि खेलों से शारीरिक मजबूती के साथ ही टीम भावना एवं राजनैतिक कौशल का भी विकास होता हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों की प्रत्येक प्रतियोगिता में हार-जीत होती है जो हमें और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।

खेलकूद के प्रथम दिवस पर मुख्यालय टीम 100 मी.,200 मी.एवं 400 मी.दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रही।प्रथम दिवस में दौड़ के अलावा फुटबाॅल,क्रिकेट, बाॅलीवाॅल,बास्केटबाॅल,कैरम आदि के लीग मैच आयोजित किये गये।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता टी.एस.मीणा,वित्तीय सलाहकार रोहताश यादव,अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रतीक श्रीवास्तव,उप आवासन आयुक्त संजय शर्मा,राजस्थान आवासन बोर्ड केन्द्रीय खेलकूद संचालक समिति के संयोजक दारा सिंह,कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद,महामंत्री प्रदीप शर्मा,संयुक्त महामंत्री रमेश चन्द शर्मा एवं गोविन्द नाटाणी सहित वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेश के सभी कार्यालय से आये कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश