Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरू नानकदेव के प्रकाश पर्व और भगवान बिरसा मुण्डा की जयंति पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरू नानकदेव के प्रकाश पर्व और भगवान बिरसा मुण्डा की जयंति पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

जयपुर(सुनील शर्मा)*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव के जन्मोत्सव और भगवान बिरसा मुण्डा की जयंति के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजा पार्क स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में संगत के दर्शन कर मत्था टेका और कीर्तन श्रवण किया।इस दौरान राठौड़ ने लंगर सेवा कर प्रसाद ग्रहण किया। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज दो महापर्व एक साथ मनाने का सौभाग्य हमें मिल रहा है। एक ओर समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा जंयति और दूसरी ओर गुरूनानक देव का प्रकाश पर्व एक साथ मनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि देवली उनियारा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है।ऐसा किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए था।अगर किसी जनप्रतिनिधि को कोई शिकायत थी तो वह चुनाव आयोग या सक्षम स्तर पर पहुंचता,हिंसा या बल प्रयोग नहीं करना चाहिए।इस मामले में चुनाव आयोग नजर बनाए हुए है,उनके स्तर पर कानून उचित कार्रवाई करेगा।अगर आवश्यकता पड़ी तो चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के बाद सरकार के स्तर पर भी इस घटना का मूल्याकंन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि एक ओर अशोक गहलोत यह स्वीकार कर रहे है कि नरेश मीणा कांग्रेस का सदस्य था,वहीं दूसरी ओर वे सवाल उठा रहे है।यह गहलोत का फेल्योर ही माना जाएगा।गहलोत को चुनाव आयोग पर विश्वास करना चाहिए और आचार संहिता का पालन करते हुए अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए।भाजपा और प्रदेश सरकार चुनाव आयोग पर पूर्ण विश्वास रखती है,आयोग निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करेगा।राठौड़ ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर हमले की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मीडियाकर्मियों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश