जयपुर(सुनील शर्मा)*तेजस्वनी गौतम पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया की जयपुर शहर में फेल रहें नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतू सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये थे।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला जयपुर पूर्व में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व नेतृत्व में लक्ष्मी सुधार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर कें निकट सुपरविजन मे राजेश बाफना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी द्वांसपोर्टनगर के नेतृत्व मे थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दौराने गश्त निगरानी बदमाशान संदिग्ध शक्स साजीद कुरेशी उर्फ चिमटी पुत्र मोहम्मद मेहराज कुरेशी उम्र 32 साल जाति मुसलमान निवासी मकान नं.2/53,आजाद नगर जवाहर नगर बाईपास रोड पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व चैक किया तो शक्स के पास 20.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक तथा स्मैक बिकी राशि 55,370/रु व 1 स्मार्ट मोबाईल एवं 1 की पेड मोबाईल फोन बरामद किया जाकर शक्स को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्व किया गया।मुल्जिम से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की प्राप्ति के स्त्रोतो के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
*गिरफतारशुदा मुल्जिम*
साजीद कुरेशी उर्फ चिमटी पुत्र मोहम्मद मेहराज कुरेशी उम्र 32 साल जाति मुसलमान निवासी मकान न.2/53, आजाद नगर जवाहर नगर बाईपास रोड पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व
कैलाश नेहरा कानि 9328 की उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका रही है






