Home » अंतर्राष्ट्रीय » मांड गीत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश से राजस्थानी लोक कलाकारों ने बटोरी तालियां*

मांड गीत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश से राजस्थानी लोक कलाकारों ने बटोरी तालियां* 

* जयपुर(अनिल शर्मा)*जयपुर स्थापना के 297वें वर्ष के उपलक्ष्य पर हेरिटेज निगम की ओर से ताल कटोरा की पाल पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों ने राजस्थानी गीत और भजन गाकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई।इसके बाद मांड गीत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश गाकर सभी दर्शकों की तालियां बटोरी।

वहीं कलाकार फखरुद्दीन ने कॉमेडियन नृत्य कर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।रंगीला भाई ने इंजन की आवाज निकाल कर प्रस्तुति दी।इसके अलावा राजस्थानी लोक संगीत वाद्य यंत्र अलगोजा की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में घूमर नृत्य को शानदार प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान आयुक्त अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव,पार्षद रजत विश्नोई,भगवती गुर्जर,ताल कटोरा विकास समिति के अध्यक्ष मनीष सोनी, रेणुका सोनी सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*राजस्थानी परंपरा को जीवंत रखना उद्देश्य*

नगर निगम हैरिटेज महापौर कुसुम यादव ने बताया कि हेरिटेज निगम की ओर से जयपुर स्थापना के 297 वर्ष पूरे होने पर एक महीने से जयपुर वासियों के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।शुक्रवार को ताल कटोरा पर राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी लोक कलाकारो को आगे बढ़ाना और लोक सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करना था। वर्तमान में संगीत की दुनिया में नई प्रतिभा और पैटर्न आ रहे है,लेकिन राजस्थानी गीत और संगीत आज भी देश दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है।नई पीढ़ी राजस्थानी लोक गीतों नहीं भूलें, इसके लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होना चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास