Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » अशोक गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया का पलटवार, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके

अशोक गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया का पलटवार, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके

जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सतीश पूनिया ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव के अंदर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी. साथ ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने के मामले में कहा है कि इस पूरे मामले की जांच होने की जरूरत है ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति नही हो. 

यह राजस्थान की परंपरा नही रही है. जोधपुर से सतीश पूनिया जयपुर के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले उपचुनाव में भाजपा द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने का उन्होंने दावा किया. एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना पर सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नही हो.

उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उसके शासन में कानून एवं शांति व्यवस्था चौपट हो गई थी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे.

अशोक गहलोत के शासन में अराजकता और अन्य अपराधों की तस्वीर देखने को मिली थी. उन्होने कहा कि 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. उनके शासन में बलात्कार के बडी संख्या में मुकदमे दर्ज हुए है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश