Home » अंतर्राष्ट्रीय » जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में लगी आग, महिला मरीज के झुलसने के साथ हरकत में आया प्रशासन

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में लगी आग, महिला मरीज के झुलसने के साथ हरकत में आया प्रशासन

जोधपुर: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में आग लगी है. एक्टिव केयर सेंटर में आग लगी है. बीड़ी पी रहे अटेंडेंट ने अचानक कचरा पात्र में बीड़ी डाली जिसके चलते आग लग गई. जिसमें एक महिला मरीज के झुलस गई. 

महिला मरीज के झुलसने के साथ प्रशासन हरकत में आया. फिलहाल महिला का आईसीयू में इलाज शुरू किया गया गया है. मरीज की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है. मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक डॉ.नवीन किशोरिया मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

जिसको लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ.नवीन किशोरिया ने कहा कि एक्यूट वार्ड का मामला है. महिला का उपचार ऑक्सीजन पर चल रहा था. मरीज के साथ आया उसका परिजन बैड के पास बैठकर बीड़ी पी रहा था

जलती बीड़ी डस्टबीन में डालने से पॉलीथिन जली. फिर बैड के नीचे लटक रही चादर ने आग पकड़ ली. हालांकि वार्ड में ड्यूटी स्टाफ ने फायर सिस्टम से समय पर आग बुझाई. फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान