Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर में रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:परिवार के साथ आई थी बस स्टेंड, राम मंदिर दर्शन के लिए थे निकले

जयपुर में रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:परिवार के साथ आई थी बस स्टेंड, राम मंदिर दर्शन के लिए थे निकले

जयपुर में रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला परिवार सहित राम मंदिर दर्शन जाने के लिए बस स्टैंड आई थी। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर ड्राइवर को पकड़ लिया है।

हेड कॉन्स्टेबल राम नरेश ने बताया- हादसे में मुण्डावर कोटपूतली निवासी गुड्‌डू देवी (72) पत्नी इन्द्र मल की मौत हो गई। वह अपने पति व बेटी-दामाद के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर दर्शन करने के लिए निकली थी। वह परिवार सहित रविवार दोपहर कोटपूतली से जयपुर स्थित सिंधीकैम्प बस स्टेंड आई थी।

दोपहर करीब 3:45 बजे सिंधीकैम्प बस स्टैंड के गेट पर रोडवेज बस ने गुड्‌डू देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गई। परिजनों ने गंभीरावस्था में गुड्‌डू देवी को SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस को जब्त कर ड्राइवर को पकड़ लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास