Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर में जहर से महिला की मौत: प्रेमी के साथ की थी शराब पार्टी, सुबह उठे तो मुंह से निकल रहे थे झाग

जयपुर में जहर से महिला की मौत: प्रेमी के साथ की थी शराब पार्टी, सुबह उठे तो मुंह से निकल रहे थे झाग

जयपुर में जहर के एक महिला की मौत हो गई। महिला ने रात में प्रेमी के साथ शराब पार्टी की थी। सुबह उठने पर महिला के मुंह से झाग निकलते दिखे। गांधी नगर थाना पुलिस ने मौके से FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

SHO (गांधी नगर) राजकुमार मीना ने बताया- मृतका कविता बैरवा (30) झालाना डूंगरी गांधी नगर की रहने वाली थी। वह पिछले तीन-चार साल से किराना की दुकान करने वाले मनीष खटीक के साथ लिव-इन में रह रही थी। रविवार देर रात तक कविता और मनीष ने शराब पार्टी की थी। देर रात करीब 2 बजे शराब पार्टी कर सोए थे। सोमवार सुबह उठने पर कविता के मुंह से झाग निकलते दिखे।

नींद से जागने का प्रयास करने पर कविता के मरे होने का पता चला। कविता की मौत की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में जहर के सेवन से कविता की मौत होना मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS