Home » राजस्थान » #महापौर सौम्या गुर्जर व आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सफाई कर दिया स्वच्छता का दिया संदेश*

#महापौर सौम्या गुर्जर व आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सफाई कर दिया स्वच्छता का दिया संदेश* 

जयपुर समारोह-2024 के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत सोमवार को नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर एवं आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने रामनिवास बाग में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया एवं स्वयं कचरा उठाकर डस्टबिन में डालकर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।*

इस  दौरान चैयरमेन जितेन्द्र कुमार श्रीमाली सहित पार्षद एवं चैयरमेन,उपायुक्त मालवीय नगर जोन प्रियवृत सिंह चारण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इस दौरान PIU टीम,फिनिलूप टीम,एनसीसी,एनएसएस, स्काउड गाइड के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग लिया।

महापौर ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति 10 कदम भी स्वयं सफाई करें तो शहर स्वच्छ और सुन्दर होगा।जब भी कोई त्यौहार आता है तो सबसे पहले हम स्वयं की घर की सफाई करते है और इसलिये जयपुर समारोह की आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत आज रामनिवास बाग में करीब 300 छात्र-छात्राओं, एनसीसी,एनएसएस,स्काउड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास