Home » राजस्थान » जयपुर में दो दोस्तों के किडनैप की कोशिश:घर आए बदमाशों ने की मारपीट, जबरन गाड़ी में लगे बैठाने

जयपुर में दो दोस्तों के किडनैप की कोशिश:घर आए बदमाशों ने की मारपीट, जबरन गाड़ी में लगे बैठाने

जयपुर में दो दोस्तों का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घर में घुसकर बदमाशों ने धमकाते हुए मारपीट की। धमकाते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। मोबाइल लूट कर बदमाश फरार हो गए। एयरपोर्ट थाने में पीड़ित ने अनजान बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ने बताया- गंगापुर सिटी निवासी आशीष मीणा (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह सिद्धार्थ नगर जगतपुरा में किराए से रुम पार्टनर के साथ रहता है। रविवार रात वह किराए के मकान पर ही था। रात करीब 10 बजे 3-4 लड़के घर में घुस आए। धमकाने लगे कि तुम यहां पे लड़कियों के साथ गलत काम करते हो।

धमकाते हुए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। उनके मोबाइल छीनकर जबरन गाड़ी में बैठाकर किडनैप की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर आस-पड़ोसियों के घरों से बाहर आते देखकर किडनैपर्स गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS