Home » राजस्थान » पानी के टांके में गिरा सात साल का बच्चा, मौत:पड़ोसी के घर छोड़कर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे माता-पिता

पानी के टांके में गिरा सात साल का बच्चा, मौत:पड़ोसी के घर छोड़कर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे माता-पिता

पड़ोसी के घर में खेल रहे सात साल के बच्चे की टांके में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे के माता-पिता किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे लौटे तो बेटे को मृत देखकर घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह हादसा पोकरण के भणियाणा कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार भणियाणा के पास कच्ची बस्ती में सोमवार को मोतीनाथ अपनी पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में गया था। वे अपने बेटे गुमाननाथ (7) को पड़ोसी के घर छोड़ गए थे। इस दौरान घर के बाहर खेलते समय बच्चा पानी के टांके में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। जब माता-पिता दोपहर करीब 3 बजे घर पहुंचे, तो बेटे को मृत देखकर बेसुध हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर भणियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को भणियाणा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास