Home » राजस्थान » फिर से महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे देवेन्द्र फडणवीस, आज शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

फिर से महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे देवेन्द्र फडणवीस, आज शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुंबई: देवेन्द्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे. आज शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कल विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया. पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक के बाद महायुति ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप चुके है. एकनाथ शिंदे और अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम होंगे.

देवेन्द्र फडणवीस का मेयर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर:

देवेन्द्र फडणवीस आज तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बचपन में परिवार से ही राजनीति के संस्कार मिले. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ से परिवार जुड़ा हुआ था. विधान परिषद के देवेन्द्र के पिता गंगाधर फडणवीस सदस्य थे. बचपन में RSS से जुड़े देवेन्द्र फडणवीस ने छात्र राजनीति शुरू की.

देवेन्द्र फडणवीस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए. 27 वर्ष की उम्र में नागपुर के सबसे कम उम्र के महापौर बने. उसके बाद महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री फडणवीस बने. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर उप मुख्यमंत्री पद संभाला. देवेंद्र फडणवीस 2014 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके है. 2019 में भी फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान