Home » राजस्थान » संस्कृत शिक्षा विभाग में 3003 पदों पर होगी भर्ती:लेवल-1, लेवल-2, ग्रेड थर्ड टीचर, लाइब्रेरियन और प्रयोगशाला सहायक रखे जाएंगे

संस्कृत शिक्षा विभाग में 3003 पदों पर होगी भर्ती:लेवल-1, लेवल-2, ग्रेड थर्ड टीचर, लाइब्रेरियन और प्रयोगशाला सहायक रखे जाएंगे

राजस्थान सरकार संस्कृत शिक्षा विभाग में तीन हजार तीन पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इसके लिए संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना (भर्ती कराने का प्रस्ताव) जारी कर दी है। ऐसे में अब कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया- शिक्षा विभाग में लंबे वक्त से पद रिक्त चल रहे थे। ऐसे में हमारी सरकार द्वारा अलग – अलग कुल तीन हजार तीन पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया गया है। इसको लेकर संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी है।

इनमें अध्यापक लेवल – 1 और अध्यापक लेवल – 2 के कुल 2759 पद शामिल है। ग्रेड थर्ड शिक्षक के 179 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसी तरह लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड के लिए 48 पद और प्रयोगशाला सहायक के 17 पदों पर संस्कृत शिक्षा विभाग में भर्ती की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान