Home » राजस्थान » राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर फिर कवायद शुरू, मदन दिलावर की पहल पर मुख्य सचिव ने लिखा भारत सरकार को पत्र

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर फिर कवायद शुरू, मदन दिलावर की पहल पर मुख्य सचिव ने लिखा भारत सरकार को पत्र

जयपुर : राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर फिर कवायद शुरू हो गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पहल पर मुख्य सचिव ने भारत सरकार को पत्र लिखा है. भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहिल को ये पत्र लिखा गया है.

पत्र लिख कर राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है. मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि संविधान की 8वीं अनुसूची में और भाषाओं को सम्मिलित करने, वस्तुनिष्ठ मानदंड तैयार करने के लिए सीताकांत महापात्र की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश.

सिफारिश में विभिन्न भाषाओं को संवैधानिक दर्जा देने के लिए पात्र बताया गया. समिति की सिफारिश गृह मंत्रालय में विचाराधीन है. राजस्थानी भाषा को अब तक भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है. अतः राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए यथोचित आदेश प्रदान किए जाए.

3 सितंबर 2003 को राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित किया जा चुका है. वर्षों से करोड़ों राजस्थानियों की राजस्थानी भाषा को मंजूरी दिया जाना बाकी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास