Home » राजस्थान » दिल्ली की युवती से जयपुर में रेप:घूमाने के बहाने लाया था दोस्त, विरोध पर मंदिर में की झूठी शादी

दिल्ली की युवती से जयपुर में रेप:घूमाने के बहाने लाया था दोस्त, विरोध पर मंदिर में की झूठी शादी

दिल्ली की युवती से जयपुर के होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। घुमाने के बहाने आरोपी दोस्त उसे जयपुर लेकर आया था। विरोध करने पर मंदिर में आरोपी दोस्त ने झूठी शादी की। शादी का झांसा देकर एक महीने रेप किया। सिंधी कैम्प थाने में पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सिंधीकैम्प) करन सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- दिल्ली निवासी 28 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खाटूश्यामजी की भक्त होने के कारण दर्शन करने सीकर आया करती थी। दिल्ली में ही पड़ोस में रहने वाला आरोपी भी खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने आता था। दर्शन करने आने के दौरान उसकी बातचीत होना शुरू हो गई। इसके बाद दोस्ती होने पर दोनों साथ मिलकर मंदिर दर्शन करने आने लगे। आरोप है कि जुलाई-2024 में आरोपी दोस्ती ने जयपुर घुमाने की कही। जयपुर घूमने आने पर सिंधीकैम्प स्थित एक होटल में ठहरे।

आरोप है कि होटल में अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। विश्वास दिलाने के लिए मंदिर में एक-दूसरे के माला पहनाकर झूठी शादी कर ली। परिजनों से बातचीत कर शादी करने का झांसा देकर एक महीने तक देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। उसके घरवालों ने गाली-गलौच कर धमकाया। दिल्ली के पुलिस स्टेशन में शिकायत देने पर जीरो नंबर एफआईआर काटकर मामला जयपुर के सिंधीकैम्प थाने भेजा गया। सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान