Home » राजस्थान » हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू किया भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू किया भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की. भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा परिवार का सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का हिस्सा बने हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति और सामर्थ्य हैं. भाजपा के कार्यकर्ता अपनी विधानसभा क्षेत्र या बूथ स्तर पर 50 नए सदस्य पंजीकृत कर सकते हैं और उन्हें सक्रिय सदस्य बना सकते हैं. सैनी ने आगे कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के बाद कार्यकर्ताओं को मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलेगा.

उन्होंने हरियाणा के सभी परिवारों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस अभियान से भाजपा को और मजबूत बनाने के साथ-साथ हरियाणा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास