Home » राजस्थान » स्पीकर के चलते काफिले के साथ वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार:रील बनाने के लिए किया ओवरटेक: गार्ड ने रोका तो कट मारते हुए निकले, चार गिरफ्तार

स्पीकर के चलते काफिले के साथ वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार:रील बनाने के लिए किया ओवरटेक: गार्ड ने रोका तो कट मारते हुए निकले, चार गिरफ्तार

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के काफिले को ओवरटेक करने के मामले में जयपुर बगरू थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार में पांच लोग सवार थे, इनमें एक नाबालिग है।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि चारों बगरू थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि रील बनाने के लिए ये बार-बार ओवरटेक कर रहे थे। नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

गार्ड ने रोका कट मारते हुए निकले

डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि 10 दिसम्बर को विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी जयपुर से अजमेर जा रहे थे। इसी दौरान 5 लोगों ने एक आई 20 कार नंबर RJ 45 K 3385 से स्पीकर की गाड़ी को अजमेर रोड महापुरा से पीछा कर गाड़ी को आगे पीछे करते हुए वीडियो बनाने लगे।

इस पर गार्ड ने गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो युवक कार को लहराते हुए काफिले को कट मारते हुए निकल गए। इस पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद जयपुर शहर व जयपुर ग्रामीण के इलाके में कार की नाकेबंदी कराई गई।

उन्होंने बताया गाड़ी नंबर के आधार पर मंगलवार रात को ही चार युवकों को डिटेन कर लिया गया था। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में बगरू थाना पुलिस ने की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले में सांभर वालों का मोहल्ला तकिया बस स्टैंड बगरू निवासी गणेश सैनी (18) पुत्र दिनेश सैनी, जाजोरा की ढाणी फतेहपुर बेगस निवासी राहुल कुमावत (23) पुत्र मांगीलाल कुमावत, जाजोरा की ढाणी फतेहपुर बेगस निवासी साहिल कुमावत (18) पुत्र दुर्गा शंकर कुमावत और सुल्तानों की ढाणी लोकेश यादव (19) पुत्र रमेश चंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग को भी डिटेन किया है, पांचों बगरू थाना के रहने वाले है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास