Home » राजस्थान » राजस्थान का जवान दिल्ली में शहीद:3 दिन बाद है बेटे का पहला बर्थडे, जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे घर

राजस्थान का जवान दिल्ली में शहीद:3 दिन बाद है बेटे का पहला बर्थडे, जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे घर

दिल्ली के कैंट इलाका में चूरू (राजस्थान) का जवान शहीद हो गया। रविवार सुबह पार्थिव देह चूरू के दूधवाखारा लेकर आए। यहां से तिरंगा यात्रा निकालकर पार्थिव देह को जवान के पैतृक गांव सिरसली ले जाया गया। दोपहर करीब दो बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करीब एक साल के बेटे ने शहीद को मुखाग्नि दी।

शहीद जयपाल यादव के बेटे का 25 दिसंबर को पहला जन्मदिन है। इसके लिए जयपाल गांव आने वाले थे।
शहीद जयपाल यादव के बेटे का 25 दिसंबर को पहला जन्मदिन है। इसके लिए जयपाल गांव आने वाले थे।

आर्मी के अधिकारियों ने बताया- जयपाल यादव (40) 20 दिसंबर की देर शाम अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी जान चली गई। रविवार की सुबह सेना की गाड़ी से पार्थिव देह को दूधवाखारा लाया गया। सुबह करीब 10 बजे यहां से 4 किमी दूर तिरंगा यात्रा के साथ गांव के लिए लोग रवाना हुए।

पत्नी कैलाश और बेटे ओजस के साथ जयपाल यादव। (फाइल फोटो)
पत्नी कैलाश और बेटे ओजस के साथ जयपाल यादव। (फाइल फोटो)

3 दिन बाद है बेटे का पहला जन्मदिन जयपाल यादव के भांजे रामचंद्र यादव ने बताया- मामा 3 दिसंबर 2002 को सेना में भर्ती हुए थे। वह आर्मी में हवलदार थे। इनकी शादी 2004 में हिसार के डामान गांव की कैलाश के साथ हुई थी। इनके एक साल का बेटा ओजस है। कैलाश बच्चे को लेकर गांव (सिरसली) में ही रहती है। मामा से एक महीने पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि ओजस का जन्मदिन 25 दिसंबर को है। धूमधाम से मनाएंगे।

चूरू के सिरसली गांव में शहीद की पार्थिव देह पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

दो भाइयों में छोटे थे जयपाल रामचंद्र यादव ने बताया कि जयपाल यादव दो भाइयों में छोटे थे। इनके बड़े भाई ओमप्रकाश खेती करते हैं। इनके पिता रामेश्वर यादव और मां सदा कंवर का पहले ही देहांत हो चुका है।

शहीद जयपाल यादव की पार्थिव देह के साथ करीब 4 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शहीद जयपाल यादव की पार्थिव देह के साथ करीब 4 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे शहीद की अंत्येष्टि हुई। एक साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे शहीद की अंत्येष्टि हुई। एक साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास