Home » राजस्थान » पूर्व सीएम वसुंधरा के काफिले की गाड़ी 3 बार पलटी:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बोलेरो; 7 पुलिसकर्मी घायल

पूर्व सीएम वसुंधरा के काफिले की गाड़ी 3 बार पलटी:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बोलेरो; 7 पुलिसकर्मी घायल

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बाली हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। 3 पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसा पाली जिले के बाली में हुआ।

जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे रविवार को मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करके उनके घर से लौट रही थीं। इस दौरान बाली और कोट बालियान के बीच एस्कॉर्ट करते हुए चल रही पुलिस की बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई।

हादसे में 7 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वसुंधरा राजे ने घायल पुलिसकर्मियों से बात की।
हादसे में 7 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वसुंधरा राजे ने घायल पुलिसकर्मियों से बात की।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घायल पुलिसकर्मी के हाथ में लगी चोट देखी और उनके हालचाल पूछे।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घायल पुलिसकर्मी के हाथ में लगी चोट देखी और उनके हालचाल पूछे।

पुलिस की गाड़ी 3 बार पलटी, पिलर से टकराकर रुकी हादसा बाली थाने से 500 मीटर पहले हुआ है। पुलिस की गाड़ी 3 पलटी खाते हुए दुकान के आगे पिलर से टकराकर रुक गई। हादसे में एसआई भागचंद पुत्र भंवरलाल, कॉन्स्टेबल अभिषेक पुरी (25) पुत्र किशन सिंह, नवीन (35) पुत्र मुकुंद राम, जितेंद्र (28) पुत्र डूंगाराम, राम प्रसाद (30) पुत्र पूरणमल, सूरज (36) पुत्र रामसहाय और ड्राइवर रूपाराम (30) पुत्र रामनिवास घायल हो गए।।

घायल पुलिसकर्मियों को बाली अस्पताल में ले जाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पाली एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

डिप्टी एसपी राजेश यादव ने बताया- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एस्कॉर्ट कर रही एक गाड़ी के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने अचानक टर्न ले लिया। इस दौरान एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पलट गई और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि उनको गंभीर चोटें नहीं आई। एहतियात के तौर पर घायलों को सुमेरपुर ले जाया गया है, जहां सीटी स्कैन संबंधित सभी आवश्यक जांचें करवाई गई।

पुलिस की गाड़ी में बैठे थे 7 पुलिसकर्मी प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता रमेश परिहार ने बताया- बोलेरो के पीछे उनकी गाड़ी थी। वे तुरंत नीचे उतरे और घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। बोलेरो में 7 पुलिसकर्मी बैठे थे। इनमें से 3 पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई हैं।

गहलोत ने घायल पुलिसकर्मियों के स्वस्थ होने की कामना की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर लिखा- मैं इस हादसे में घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई थी टैक्सी बता दें कि 11 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक टैक्सी घुस गई थी और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई थी। इस हादसे में 1 एएसआई और टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि 4 पुलिसकर्मी और टैक्सी ड्राइवर का साथी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हादसा जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ था।

देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

पुलिस की गाड़ी 4 पलटी खाते हुए दुकान के आगे पिलर से टकराकर रुक गई।
पुलिस की गाड़ी 4 पलटी खाते हुए दुकान के आगे पिलर से टकराकर रुक गई।
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को बाली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को बाली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल पुलिसकर्मियों को बाली में प्राथमिक इलाज के बाद सुमेरपुर रेफर कर दिया गया।
घायल पुलिसकर्मियों को बाली में प्राथमिक इलाज के बाद सुमेरपुर रेफर कर दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान