Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर:पंजाब में थाने पर हमला किया था, 2 AK-47 और कारतूस बरामद; 2 सिपाही जख्मी

यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर:पंजाब में थाने पर हमला किया था, 2 AK-47 और कारतूस बरामद; 2 सिपाही जख्मी

UP के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के यह ऑपरेशन किया। सभी आतंकी खालिस्तान कमांडो फोर्स के बताए जा रहे हैं। इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था।

आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। मारे गए आतंकियों में गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह हैं।

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को पूरनपुर CHC लाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि तीनों आतंकी एक बाइक पर सवार थे। पुलिस ने घेरा तो वह भागने लगे।
पुलिस का कहना है कि तीनों आतंकी एक बाइक पर सवार थे। पुलिस ने घेरा तो वह भागने लगे।

आतंकियों को घेरा तो पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर किए: SP पीलीभीत SP अविनाश पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह पंजाब की गुरदासपुर पुलिस की टीम थाना पूरनपुर पहुंची। सूचना दी कि उनके यहां कुछ दिन पहले गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी पर खालिस्तानी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। उनके पूरनपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। तुरंत पूरे जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।

इस दौरान खमरिया पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना दी कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आए हैं। उनके पास से कुछ संदिग्ध वस्तुएं हैं। ये बाइक से पीलीभीत की तरफ गए हैं। पंजाब पुलिस और पूरनपुर पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे के थानों का अलर्ट किया गया।

SP अविनाश पांडेय ने बताया- पूरनपुर और पीलीभीत के बीच निर्माणाधीन पुल पर इन लोगों को पुलिस ने घेरा तो यह लोग एक पटरी की तरफ मुड़ गए। इसके बाद उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो इन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को गोली। हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों का विदेशी कनेक्शन है।

आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह पूरनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आतंकियों की फायरिंग से दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।

एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। बुलेट के निशान पुलिस की गाड़ी पर बने हुए हैं।
एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। बुलेट के निशान पुलिस की गाड़ी पर बने हुए हैं।

आतंकियों ने 30 मिनट में 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की एनकाउंटर करने वाली टीम के एक अफसर ने दैनिक भास्कर को बताया- आतंकियों के पास AK 47 थीं। पंजाब पुलिस को पहले से अनुमान था कि आतंकियों के पास बड़े हथियार हैं। इसलिए पीलीभीत पुलिस के SP अविनाश पांडे ने लॉन्ग रेंज वेपंस के साथ जवानों को साथ लिया।

पुलिस और आतंकियों के बीच करीब आधा घंटे में करीब 100 से ज्यादा राउंड फायर फायरिंग हुई। ज्यादातर फायरिंग आतंकियों ने की।

एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आतंकी हाइटेक वेपंस लिए हुए थे, इन्हीं से पुलिस पर फायर किए।
पुलिस ने बताया कि आतंकी हाइटेक वेपंस लिए हुए थे, इन्हीं से पुलिस पर फायर किए।
आतंकियों के पास से AK-47 भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इससे आतंकियों ने फायरिंग की।
आतंकियों के पास से AK-47 भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इससे आतंकियों ने फायरिंग की।
एनकाउंटर के दौरान तीनों आतंकियों ने पुलिस टीम पर फायर किए। स्पॉट से बरामद हाइटेक पिस्टल।
एनकाउंटर के दौरान तीनों आतंकियों ने पुलिस टीम पर फायर किए। स्पॉट से बरामद हाइटेक पिस्टल।
आतंकियों के पास से पुलिस को एक बैग मिला, उसमें हाइटेक हथियार और भारी तादाद में कारतूस भरे हुए थे।
आतंकियों के पास से पुलिस को एक बैग मिला, उसमें हाइटेक हथियार और भारी तादाद में कारतूस भरे हुए थे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS