Home » राजस्थान » धौलपुर में तेज आंधी-बारिश, दीवार गिरने से एक की मौत:कई जगह पेड़ और कच्चे मकान धराशायी, कोहरे के कारण खड़ी पिकअप से टकराई बस

धौलपुर में तेज आंधी-बारिश, दीवार गिरने से एक की मौत:कई जगह पेड़ और कच्चे मकान धराशायी, कोहरे के कारण खड़ी पिकअप से टकराई बस

राजस्थान के तमाम जिलों में तेज बारिश, ओले गिरने के साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी चली। ​​​​​​धौलपुर में 27 दिसंबर की रात करीब 9 बजे तूफान के साथ तेज बारिश हुई। जगह-जगह पेड़ और कच्चे मकान धराशायी हो गए। कई जगह रास्ता ब्लॉक हो गया।

धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के पक्का पुरा गांव में शुक्रवार देर रात आई आंधी से मकान की दीवार गिर गई। हादसे में केदार पुत्र बिहारी की मौत हो गई है। इसके अलावा अलग-अलग इस तरह की घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं।

जोधपुर-बालोतरा हाईवे पर खड़ी पिकअप से बस टकरा गई। पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
जोधपुर-बालोतरा हाईवे पर खड़ी पिकअप से बस टकरा गई। पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

बस में सवार युवक घायल कोहरे के कारण बोलोतरा के कल्याणपुर इलाके में जोधपुर-बालोतरा हाईवे पर खड़ी पिकअप जीप को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार एक युवक घायल हो गया।

धौलपुर में अंधड़ और बारिश के कारण हुए हादसों में 17 लोग घायल हो गए। कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
धौलपुर में अंधड़ और बारिश के कारण हुए हादसों में 17 लोग घायल हो गए। कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज (28 दिसंबर) भी कोटा, भरतपुर संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और 26 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 दिसंबर से आसमान साफ होगा और सर्द हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी।

विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर की रही दौसा-अलवर के अलग-अलग इलाकों में आधी रात के बाद हुई तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे हैं। जयपुर, पाली, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, सीकर सहित राजस्थान के तमाम जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर की रही। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं।

फोटो में देखिए मौसम के रंग…

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। कुछ इलाकों में देर रात बारिश भी हुई।
राजस्थान के कई जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। कुछ इलाकों में देर रात बारिश भी हुई।
शनिवार सुबह जालोर स्वर्ण गिरी की पहाड़ी से धुंध की चादर ओढ़े शहर कुछ ऐसा नजर आया।
शनिवार सुबह जालोर स्वर्ण गिरी की पहाड़ी से धुंध की चादर ओढ़े शहर कुछ ऐसा नजर आया।
दौसा के बांदीकुई में शुक्रवार आधी रात के बाद हुई तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।
दौसा के बांदीकुई में शुक्रवार आधी रात के बाद हुई तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।
शुक्रवार देर रात अलवर शहर में बारिश का दौर जारी रहा।
शुक्रवार देर रात अलवर शहर में बारिश का दौर जारी रहा।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS