Home » राजस्थान » बीकानेर जेल से फरार बंदी नौ साल बाद गिरफ्तार:हरियाणा में साधु बनकर काट रहा था फरारी, हत्या और लूट के मामले में पकड़ा था

बीकानेर जेल से फरार बंदी नौ साल बाद गिरफ्तार:हरियाणा में साधु बनकर काट रहा था फरारी, हत्या और लूट के मामले में पकड़ा था

कार लूट और हत्या करने के मामले बीकानेर सेंट्रल जेल से फरार आरोपी को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब नौ साल पहले जेल से भागा था। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

साधु बनकर फरारी काटने की मिली थी सूचना

बीकानेर पुलिस की टीम ने सतनाली (हरियाणा) जिला भिवाणी में प्रभातनाथ आश्रम से अभियुक्त राजेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। 55 साल का राजेश मूल रूप से भिवानी हरियाणा का रहने वाला था। ये इस आश्रम में साधु सज्जननाथ बनकर फरारी काट रहा था। उसे एसटीएफ सतनाली हरियाणा के सहयोग से बीकानेर पुलिस ने धर दबोचा है। बीकानेर पुलिस को इनपुट मिला था कि राजेश अब हरियाणा में साधु बनकर फरारी काट रहा है।

हत्या कर लूटकर भागा था कार

साल 2005 में मण्डावर के पास माग गुर्जर नामक युवक की हत्या कर उसकी कार लूटकर ले गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 397 के तहत मामला दर्ज हुआ। उसे गिरफ्तार कर आरोप पत्र थाना किशनगढ़ बास अलवर ने पेश किया था।

ADJ फास्ट ट्रेक नं.01 जयपुर से उसे आजीवन कारावास की सजा मिली। जिसके बाद केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में सजा काट रहा था। केन्द्रीय कारागृह बीकानेर से पैरोल पर वर्ष 2015 में रिहा हुआ। तय तारीख पर वो वापस जेल नहीं पहुंचा। इस पर पैरोल से फरार होने का मामला यहां बीछवाल थाने में दर्ज कराया गया।

बीकानेर सेंट्रल जेल अधीक्षक के निर्देशन में उसकी तलाश बीछवाल पुलिस ने की लेकिन वो नहीं मिला। फरारी में नहीं मिलने पर आरोपी राजेश कुमार के विरुद्ध धारा 299 दंड प्रक्रिया संहिता में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। अब वापस उसके बारे में पुलिस को इनपुट मिला कि वो हरियाणा के किसी आश्रम में साधु बनकर रह रहा है। इस पर बीकानेर पुलिस ने हरियाणा पुलिस से सहयोग लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान