Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:धोखे से काम के बहाने बुलाया, अश्लील फोटो वायरल की धमकी

जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:धोखे से काम के बहाने बुलाया, अश्लील फोटो वायरल की धमकी

जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से काम के बहाने मिलने के बुलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) मदन लाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया सांगानेर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आरोपी के परिचित होने के कारण वह उसके जानती है। परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि करीब 4 महीने पहले आरोपी ने बातचीत के दौरान काम के बहाने मिलने मुहाना मंडी बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील फोटोज खींच ली। अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास