Home » राजस्थान » जयपुर में गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग:बंद शटर से उठा धुएं का गुबार, तीन दमकलों से पाया काबू

जयपुर में गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग:बंद शटर से उठा धुएं का गुबार, तीन दमकलों से पाया काबू

जयपुर में शुक्रवार दोपहर गद्दे के गोदाम में आग लग गई। बंद शटर से धुएं का गुबार उठते देखकर लोगों में दहशत फैल गई। हरमाड़ा थाना पुलिस ने तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

AFO (विश्वकर्मा) भंवर सिंह हाडा ने बताया- बालाजी बिहार की धान्गल्या की ढाणी में केआर इंटरप्राइजेज के नाम से गद्दे का गोदाम है। दोपहर करीब 11:30 बजे बंद गोदाम में आग लग गई। शटर के नीचे से धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते गुबार के साथ आग की लपटे निकलते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

 

आग लगने की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विश्वकर्मा फायर स्टेशन से तीन दमकल भी मौके पर पहुंच गई। फायर मैन ने दो दुकानों में बने गोदाम के शटर के लॉक तोड़कर खोला। तीन दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए के गद्दे व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान