Home » राजस्थान » Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवर, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवर, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

जयपुरः राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो गए है. सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा छा गया है. जिसके चलते विजिलबिलिटी कम हो गई है. फतेहपुर में ठिठुरन भरी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है. फतेहपुर में आज भी घना कोहरा छाया है. आज फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया. कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है. 

परमाणु नगरी पोकरण में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. पिछले दो दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तेज सर्द हवाओं के चलते आमजन का जीना बेहाल हो गया है. 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही है. सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. ऐसे में तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. जिसने आमजन की धूजणी छुड़ा दी है.

शीतलहर हवाओं ने गिराया तापमानः

सुजानगढ़ शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे के साथ चली शीतलहर हवाओं ने तापमान गिराया है. इसके साथ ही इलाके में कोहरा छा गया है. कोहरे के कारण दृश्यता कम हुई है. सड़क पर बड़े वाहन रेंग रेंग कर चल रहे है. यही कारण है कि लोग अलाव तापकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS