वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा अलवर/जयपुर
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को जनगणना-2027 के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना प्रपत्र भरकर जागरूक नागरिक का संदेश दिया।वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जनगणना देश के विकास की रूपरेखा तैयार करने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होने के साथ राष्ट्र निर्माण का आधार है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक की जानकारी एकत्रित की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर केंद्र एवं राज्य सरकारें विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि 15 मई तक स्वगणना पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी व अपने परिवार की सही व त्रुटिरहित जानकारी भरकर कर इस महाभियान में जागरूक नागरिक सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाए तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।अलवर जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ.आर्तिका शुक्ला ने स्वगणना के प्रथम दिवस में ही स्वयं ने स्वगणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) कर ऑनलाइन प्रपत्र भरा तथा आमजन से अपील भी की है कि वे भी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वगणना प्रपत्र भरें।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






