Home » जयपुर » उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के मजबूत निर्देशन मे जयपुर विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई

उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के मजबूत निर्देशन मे जयपुर विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई

जेडीए ने दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

जेडीए ने सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणो को हटाए

सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार,अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों के साथ सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों के विरूद्व कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा ग्राम भुधरपुरा में दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।साथ ही सरकारी भूमि सहित सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को भी हटाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़,ग्राम भूधरपुरा, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये 40 हजार रूपये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित महल रोड ग्राम सालिगरामपुरा मे 40 फिट रोड सीमा मे आ रहे अतिक्रमणो टिनशेडनुमा कमरे,मकान, बाउण्ड्रीवाल,चबूतरे,लोहे के गेट लगाकर किये गये अतिक्रमणों को उप नियंत्रक प्रवर्तन द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,9,13 की मौजुदगी मेें आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जे.सी.बी. मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर 40 फिट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

दस्ते ने जोन-14 के क्षेत्राधिकार मे अवस्थित ग्राम जयचंदपुरा तहसील सागानेर, जिला जयपुर के खसरा नं. 69,70 व 74 से 78 एवं 81 में करीब 03 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर स्थानीय काश्तकार द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई सीमेन्ट के पिल्लर गाड़कर, तारबंदी कर,कांटों की बाड़,झाडियां लगाकर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जे.सी.बी. मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रूपये है।

इसी प्रकार जोन 8 के क्षेत्राधिकार मे अवस्थित टोंक रोड इण्डिया गेट के पास शताब्दी नगर मे 40 फिट रोड सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई मेें लगाये गये तीनशेड,थडियां, ठेलें,बांस-तम्बू,तिरपाल,काउण्टर,टेबल कुर्सियां,होर्डिंग,साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन 8 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन 9 के क्षेत्राधिकार मे अवस्थित जगतपुरा डी-मार्ट चौराहा व उसके आस-पास रोड सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई मेें लगाये गये टीनशेड,थडियां,ठेलें, बांस-तम्बू,तिरपाल,काउण्टर,टेबल कुर्सियां,होर्डिंग,साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन 9 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।नगर निगम के जाप्ते द्वारा सामान जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,तृतीय, चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 09, 13, 08, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने आमजन से अपील की है कि संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24ग्7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines