Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:धोखे से होटल में मिलने बुलाया, विरोध करने पर दी मारने की धमकी

जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:धोखे से होटल में मिलने बुलाया, विरोध करने पर दी मारने की धमकी

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से होटल में बुलाकर आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रामनगरिया थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI रामधन कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चूरू निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह फैशन डिजाइन का कोर्स करना चाहती थी। कोर्स की जानकारी करने के दौरान उसकी बातचीत आशीष से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। फैशन डिजाइन कोर्स के लिए कॉन्टैक्ट करवाने की कहकर जयपुर में जगतपुरा बुलाया।

आरोप है कि 9 जनवरी को मिलने आने पर आरोपी आशीष उसे धोखे से होटल में ले गया। होटल के रूम में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत कर रामनगरिया थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS