Poola Jada
Home » राजस्थान » कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया:जेईई की तैयारी कर रहा था, हॉस्टल में फंदा लगाया; पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था

कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया:जेईई की तैयारी कर रहा था, हॉस्टल में फंदा लगाया; पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। ओडिशा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। कोटा में पिछले 10 दिन में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह तीसरा मामला है।

एएसआई लालसिंह तंवर ने बताया कि गुरुवार रात को साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक जेईई स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा था और जेईई की तैयारी कर रहा था। 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा।

16 जनवरी को रात 8 बजे मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था।

अभिजीत पढ़ने में अच्छा था और रेगुलर कोचिंग भी जाता था। उसे देखकर लगता नहीं था कि उसे कोई तनाव था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक