Home » राजस्थान » पाली में सड़क हादसे में 2 की मौत:हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर

पाली में सड़क हादसे में 2 की मौत:हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर

पाली में गुरुवार रात को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार पाली में सड़क हादसे में 2 की मौत दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 2 जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में घायलों का उपचार करते हुए नर्सिंगकर्मी।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में घायलों का उपचार करते हुए नर्सिंगकर्मी।

पुलिस के अनुसार हादसा पाली जिले के सांडेराव थाना एरिया के ढोला गांव के निकट हाइवे पर गुरुवार रात 9.30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप चकनाचूर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान चाणोद गांव निवासी 29 साल के रामाराम पुत्र सोनाराम और 27 साल के भूराराम पुत्र मूलाराम बाबरी के रूप में हुई।

दोनों की बॉडी सांडेराव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई। हादसे में घायल चाणोद गांव निवासी 30 साल के सुरेश पुत्र भंवरलाल मीणा और 28 साल के रतनलाल पुत्र उमाराम बावरी को उपचार के लिए रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हालात गंभीर होने से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से घायलों को जोधपुर रेफर करते हुए।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से घायलों को जोधपुर रेफर करते हुए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास