Home » राजस्थान » तिजारा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या:परिजन बोले- पत्नी के ससुराल न आने से था परेशान, 2 साल में सिर्फ दो बार आई

तिजारा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या:परिजन बोले- पत्नी के ससुराल न आने से था परेशान, 2 साल में सिर्फ दो बार आई

अलवर के खैरथल के तिजारा में शुक्रवार सुबह युवक ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक वारिस की शादी 2021 में पाटन निवासी इरशाना से हुई थी। मृतक अपनी पत्नी के ससुराल वालों के घर आने से परेशान था। पिछले 2 साल में उसकी पत्नी सिर्फ 2 बार ही ससुराल आई थी।

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। तिजारा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बड़े भाई अनीश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह ससुराल आने से मना करती थी। घटना से 2 दिन पहले वारिस ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। पत्नी ने फिर से ससुराल आने से मना कर दिया, जिससे वह गहरी मानसिक पीड़ा में चला गया।

इसके बाद उसने सेल्फॉस नामक जहरीली दवा खा ली। उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक एक बच्चे का पिता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS