Home » राजस्थान » जिस बिल्डर के फ्लैट में आग लगी,वहां IT की रेड:अलवर-गुरुग्राम समेत 4 शहरों में सर्च;2 करोड़ कैश और 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट मिले

जिस बिल्डर के फ्लैट में आग लगी,वहां IT की रेड:अलवर-गुरुग्राम समेत 4 शहरों में सर्च;2 करोड़ कैश और 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट मिले

अलवर में चार दिन पहले ​त्रेहान होम डवलपर्स की जिस आलीशान सोसायटी में आग लगी थी, उस बिल्डर पर बुधवार को इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार को रेड डाली है। अलवर, भिवाड़ी, फरीदाबाद सहित कई जगहों पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से इनकम टैक्स की 23 टीमें अलग-अलग जगह पर पहुंची।

आयकर विभाग की ये टीमें राजस्थान के जयपुर, गंगानगर, जोधपुर सहित अलग-अलग जगहों से हैं। अलवर में डवलपर्स से जुड़े अलग-अलग करीब 10 ठिकानों पर सर्च चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इन ठिकानों पर करीब 2 करोड़ का कैश और 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट मिले हैं।

अलवर के शालीमार के इस मॉल में आयकर विभाग की टीम जांच में लगी है।
अलवर के शालीमार के इस मॉल में आयकर विभाग की टीम जांच में लगी है।

ग्रुप से जुड़े लोगों के घरों और ऑफिस में भी कार्रवाई

अलवर शहर में त्रेहान होम डवलपर के साथ काम करने वाले अलवर निवासी अशोक सैनी, कुलदीप कालरा और सीए सुमित के घर टीमों ने दबिश दी। अलवर शहर में टेल्को चौराहे से आगे तिजारा रोड पर त्रेहान ग्रुप की सबसे बड़ी अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी है। इसी इलाके में बड़ी संख्या में प्लाट भी काटे गए है। वहीं त्रेहान ग्रुप के अलवर ऑफिस पर भी बड़ी टीम है। सब जगहों से त्रेहान ग्रुप के कामकाज की फाइलों को ढूंढ़ा गया है।

अलवर शहर में शालीमार में इनकम टैक्स टीम के वाहन।
अलवर शहर में शालीमार में इनकम टैक्स टीम के वाहन।

अफसरों ने बताया कि 22 से अधिक टीम

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर जांच करने वाली करीब 23 से अधिक टीम हैं। एक टीम में 4 से 5 अधिकारी हैं। पुलिस अलग है। इस तरह चार से पांच जगहों पर इनकम टैक्स के करीब 100 अधिकारी व कर्मचारी एक साथ रेड डालने पहुंचे थे। जयपुर आयुक्तालय से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया गया था। इसके अलावा जोधपुर और श्रीगंगानगर से भी अलग-अलग टीमें आई हैं।

चार दिन पहले रविवार को डवलपर की बनाई सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगी थी। इसी के बाद फ्लैट मालिक ने घटिया सामग्री यूज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।
चार दिन पहले रविवार को डवलपर की बनाई सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगी थी। इसी के बाद फ्लैट मालिक ने घटिया सामग्री यूज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

चार दिन पहले बिल्डर के फ्लैट में लगी थी आग

चार दिन पहले बिल्डर के फ्लैट में आग लग गई थी। फ्लैट मालिक आनंद का कहना था कि उसने अपना घर शालीमार आवासीय सोसाइटी के अमृत कलश में 70 लाख की कीमत से फ्लैट खरीदा था। आगजनी की वजह से 20 लाख रुपए कैश और बाकी सामान जलकर खाक हो गए थे। इसके बाद फ्लैट मालिक ने सोमवार रात को फ्लैट बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था- फ्लैट में घटिया क्वालिटी की वायर लगी थी। इसमें शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। वहीं बिल्डर के सहयोगी का कहना है कि फ्लैट मालिक अंदर हीटर चलाकर चला गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS