Home » राजस्थान » राजस्थान में 13,398 पदों पर निकली वैकेंसी:18 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, रिटन और स्किल टेस्ट से होगा सिलेक्शन

राजस्थान में 13,398 पदों पर निकली वैकेंसी:18 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, रिटन और स्किल टेस्ट से होगा सिलेक्शन

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 13 हजार 398 पदों पर भर्तियां निकली है। जिसमें CHO, नर्स, लेखा सहायक लैब टेक्नीशियन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कंपाउंड और इंजीनियर जैसे 29 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की है।

इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड और टैबलेट बेस्ड टेस्ट के आधार पर 2 जून से 13 जून के बीच भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स के आधार पर संविदा के तहत नौकरी दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन (CBT/TBT) और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

राजस्थान स्वास्थ्य मिशन में कुल 8,256 पदों पर होंगी भर्तियां

पद का नाम पदों की संख्या
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 2634
नर्स 1941
खंड कार्यक्रम अधिकारी 53
डाटा एंट्री ऑपरेटर 177
कार्यक्रम सहायक और कनिष्ठ कार्यक्रम सहायक 146
लेखा सहायक 272
फार्मा सहायक 499
सेक्टर स्वास्थ्य परिवेशक 565
सामाजिक कार्यकर्ता 72
अस्पताल प्रशासक 44
मेडिकल लैब टेक्नीशियन 414
नर्सिंग इंचार्ज 4
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 159
बायोमेडिकल इंजीनियर 35
फिजियोथैरेपिस्ट सहायक 58
वरिष्ठ काउंसलर 40
साइकाइट्रिक केयर नर्स 49
ऑडियोलॉजिस्ट 42
नर्सिंग प्रशिक्षक 56
रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता 633
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स 102
कंपाउंडर आयुर्वेद 261

राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी में 5,142 पदों पर होगी भर्तियां

पद का नाम कुल पदों की संख्या
नर्स ग्रेड – 2 4466
लैब टेक्नीशियन 321
मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता 60
नर्सिंग ट्यूटर 240
ऑडियोलॉजिस्ट स्पीच थैरेपिस्ट 28
बायोमेडिकल इंजीनियर 13
फिजियोथैरेपिस्ट 14
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान