Home » राजस्थान » जोधपुर में खेलते हुए झगड़ा-लात-घूंसों से पीटा,मौत,VIDEO:इंजीनियर के 13 साल के बेटे ने दम तोड़ा, हमलावर 7वीं क्लास के स्टूडेंट

जोधपुर में खेलते हुए झगड़ा-लात-घूंसों से पीटा,मौत,VIDEO:इंजीनियर के 13 साल के बेटे ने दम तोड़ा, हमलावर 7वीं क्लास के स्टूडेंट

जोधपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई बहसबाजी और उसके बाद मारपीट में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। तीन नाबालिग ने बच्चे को लात-घूंसों के साथ स्टंप से भी पीटा था।

घटना में घायल में बच्चे ने हॉस्पिटल में चार दिन इलाज के बाद मंगलवार (28 जनवरी) को दम तोड़ दिया। मारपीट की इस घटना का 28 जनवरी को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मामला महामंदिर थाना इलाके के मानसागर पार्क का 24 जनवरी का है। बच्चे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों को डिटेन किया है। जिन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में बच्चे मौलिक पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपियों को डिटेन किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में बच्चे मौलिक पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपियों को डिटेन किया गया है।

सभी बच्चे पड़ोसी, एक को घेरकर पीटा

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि 24 जनवरी की शाम करीब 5-6 बजे मानसागर पार्क में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इनमें ब्रह्मपुरी निवासी अमित दवे का बेटा मौलिक दवे (13) भी थी।

खेल-खेल में ही इनमें आपस में बहस होने लगी और कुछ ही देर में एक लड़के ने मौलिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने स्टंप से कई वार किए। कुछ अन्य लड़के भी मौलिक पर टूट पड़े।

इस दौरान किसी ने लात-घूंसे तो किसी ने स्टिक से वार किया। परिवार गंभीर रूप से घायल मौलिक को महात्मा गांधी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां उसके चोटें गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने से एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में 24 जनवरी को अमित दवे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। घटना के अगले दिन उन्हें किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।

खेल के दौरान आपस में मारपीट और हत्या की घटना से पूरे एरिया में दहशत है।
खेल के दौरान आपस में मारपीट और हत्या की घटना से पूरे एरिया में दहशत है।

अब जानलेवा हमले की बजाय हत्या में बदलेगा केस

थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि मौलिक (13) कक्षा 8वीं का छात्र था, जबकि उसके साथ मारपीट करने वाले तीनों बच्चे 7वीं कक्षा में पढ़ते हैं। ये तीनों एक ही स्कूल व एक ही क्लास के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।

घटनाक्रम के संबंध में पूर्व में बच्चे पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। चूंकि अब घायल की जान नहीं बच पाई है और उसकी मौत के बाद प्रकरण हत्या में तब्दील हो जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान