Home » राजस्थान » जयपुर में मोबाइल-नंबर और अश्लील कंटेंट शेयर करने की धमकी:पीड़िता बोला- फर्जी आईडी बनाकर कर रहा है गलत मैसेज,पुलिस ने दर्ज किया मामला

जयपुर में मोबाइल-नंबर और अश्लील कंटेंट शेयर करने की धमकी:पीड़िता बोला- फर्जी आईडी बनाकर कर रहा है गलत मैसेज,पुलिस ने दर्ज किया मामला

जयपुर में एक युवक पति-पत्नी को उनके मोबाइल नंबर के साथ अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर उनके नाम की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज कर रहा है।

मामला शहर के मालपुरा गेट थाने का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालपुरागेट थाना सीआई मुनिन्द्र सिंह ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसे पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर थ्रेट कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाला उनके मोबाइल नम्बर को अश्लील कंटेंट में डाल कर वायरल करने की धमकी दे रहा हैं। पीड़ित ने जब आरोपी से सम्पर्क साधने का प्रयास किया तो आरोपी ने कभी 5 तो कभी 10 हजार रुपए की डिमांड कर दी। जिस पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आरोपी के द्वारा पीड़ित को भेजे जा रहे लिंक से आईपी एड्रेस निकाल कर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान