Home » राजस्थान » बीजेपी ने 3 जिलों में बनाए अध्यक्ष:राजेश गुर्जर को फिर जयपुर देहात की जिम्मेदारी, निर्वाचन में सीएम रहे मौजूद

बीजेपी ने 3 जिलों में बनाए अध्यक्ष:राजेश गुर्जर को फिर जयपुर देहात की जिम्मेदारी, निर्वाचन में सीएम रहे मौजूद

बीजेपी में आज 3 जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हुआ। जयपुर देहात से एक बार फिर राजेश गुर्जर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचन के समय सीएम भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र की मजबूत परंपरा केवल भाजपा में है। जिसका निर्वहन निरंतर रूप से जारी है।

इसके अलावा आज उदयपुर शहर के लिए गजपाल सिंह राठौड़ और उदयपुर देहात के लिए पुष्कर तेली का निर्वाचन हुआ। अब तक बीजेपी में 26 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। लेकिन अभी भी पार्टी में 18 जिला अध्यक्षों का निर्वाचन होना बाकी है।

संगठन चुनाव में एक महीने पीछे चल रही बीजेपी संगठन चुनावों में फिलहाल बीजेपी तय कार्यक्रम से एक महीने पीछे चल रही है। बीजेपी को 30 दिसंबर 2024 तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करनी थी। इसके बाद 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। अब बीजेपी ने 31 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और 5 फरवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन करना तय किया है।

राजेश गुर्जर को फिर से जयपुर देहात का जिलाध्यक्ष चुना गया।
राजेश गुर्जर को फिर से जयपुर देहात का जिलाध्यक्ष चुना गया।

हमने 60 हजार नौकरियां दी बगरू के नरसिंहपुरा में आयोजित बीजेपी जयपुर देहात दक्षिण के संगठन पर्व को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों, महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

इसी दिशा में किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपए अतिरिक्त व किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त किश्त के रूप में 2 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को अब तक लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) एवं शेखावटी के लोगों के लिए यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारी सरकार साल 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ ऊर्जा क्षेत्र में 2.24 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू किए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान