Home » राजस्थान » नीमकाथाना जिला निरस्त करने के विरोध में चक्काजाम:हाईवे पर टायर जलाकर प्रदर्शन, स्कूल-बाजार बंद; जयपुर-दिल्ली जाने वाली बसों के रूट बदले

नीमकाथाना जिला निरस्त करने के विरोध में चक्काजाम:हाईवे पर टायर जलाकर प्रदर्शन, स्कूल-बाजार बंद; जयपुर-दिल्ली जाने वाली बसों के रूट बदले

नीमकाथाना (सीकर) जिला को निरस्त करने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हाईवे (कुचामन डीडवाना-कोतपूतली) जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के स्कूल और बाजार बंद हैं। सड़कों पर टायर जलाकर लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालात को देखते हुए 300 से अधिक रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है। उधर, जयपुर और दिल्ली जाने वाली बसों के रूट बदले गए हैं। प्रभावित रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है, जिसके कारण जाम नहीं लग रहा है।

जिला निरस्त करने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। टायर जलाकर हाईवे जाम कर दिया है।
जिला निरस्त करने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। टायर जलाकर हाईवे जाम कर दिया है।

सुबह आठ बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू नीमकाथाना को जिला बहाल करने की मांग को लेकर लोगों ने आज (गुरुवार) से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सुबह 8 बजे नीमकाथाना शहर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 13 और 37बी को जाम कर दिया।

जयपुर-कोटपूतली स्टेट हाईवे के सिरोही बाईपास चौराहे पर गुरुवार सुबह से ही प्रदर्शन हो रहा है।
जयपुर-कोटपूतली स्टेट हाईवे के सिरोही बाईपास चौराहे पर गुरुवार सुबह से ही प्रदर्शन हो रहा है।

स्टेट हाईवे 13 पर जयपुर की तरफ भूदोली बाईपास, झुंझुनूं की तरफ मावंडा गांव और 37बी पर जीर की चौकी (नीमकाथाना से कोटपूतली की तरफ) पर यातायात ठप है। शहर में कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे हैं। नीमकाथाना शहर समेत मावंडा, पाटन, चला, गुहाला के बाजार पूरी तरह बंद हैं। माइनिंग जोन भी ठप पड़ा है।

नीमकाथाना स्थित कोर्ट परिसर के बाहर बीच सड़क पर वकील कुछ इस तरह बैठ गए हैं। नीमकाथाना जिला रद्द करने के विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी चल रहा है।
नीमकाथाना स्थित कोर्ट परिसर के बाहर बीच सड़क पर वकील कुछ इस तरह बैठ गए हैं। नीमकाथाना जिला रद्द करने के विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी चल रहा है।

8 मजिस्ट्रेट तैनात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 8 सीनियर अफसरों को विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। रींगस (सीकर) एसडीएम बृजेश गुप्ता को सिरोही बाईपास, नेछवा (सीकर) एसडीएम राजवीर यादव को भूदोली (सीकर) बाईपास और श्रीमाधोपुर (सीकर) एसडीएम को खेतड़ी मोड़ की जिम्मेदारी दी गई है।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को नीमकाथाना शहर का बाजार पूरी तरह बंद है।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को नीमकाथाना शहर का बाजार पूरी तरह बंद है।

आंदोलन के कारण शहर में सभी प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और खनन गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। एडीएम भागीरथ शाख के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। एएसपी गिरधारीलाल शर्मा के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

नीमकाथाना (सीकर) स्थित भूदोली बाईपास पर पत्थर और कांटेदार टहनियां डालकर जाम कर दिया गया है।
नीमकाथाना (सीकर) स्थित भूदोली बाईपास पर पत्थर और कांटेदार टहनियां डालकर जाम कर दिया गया है।

बसों के रूट बदले गए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए खेतड़ी डिपो की बसों के रूट बदल दिए गए हैं। खेतड़ी से जयपुर जाने वाली बसें बबाई, चंवरा और मणकशास होते हुए वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जा रही हैं। सीकर से दिल्ली की बसें झुंझुनूं, चिड़ावा और सिंघाना के रास्ते चलाई जा रही हैं।

नीमकाथाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे-37बी पर जीर की चौकी (नीमकाथाना) पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पत्थर और बैरिकेड्स लगाकर जाम कर दिया।
नीमकाथाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे-37बी पर जीर की चौकी (नीमकाथाना) पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पत्थर और बैरिकेड्स लगाकर जाम कर दिया।
नीमकाथाना-जयपुर स्टेट हाईवे पर भूदोली बाईपास को लोगों ने रस्सी बांधकर जाम कर दिया है। सड़क के चारों ओर बेरिकेड्स और जगह-जगह पेड़ के डाल सड़क पर गिरा दिए गए हैं।
नीमकाथाना-जयपुर स्टेट हाईवे पर भूदोली बाईपास को लोगों ने रस्सी बांधकर जाम कर दिया है। सड़क के चारों ओर बेरिकेड्स और जगह-जगह पेड़ के डाल सड़क पर गिरा दिए गए हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान