Home » राजस्थान » 2 हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:युवक पर जानलेवा हमला किया था, गाड़ी साइड देने की बात पर था विवाद

2 हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:युवक पर जानलेवा हमला किया था, गाड़ी साइड देने की बात पर था विवाद

अजमेर में राह चलते युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों पर 5-5 हजार और तीसरे आरोपी पर 2 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। बुधवार को मामले का खुलासा अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से किया गया।

एसपी वंदिता राणा ने बताया- लाडपुरा निवासी सुमेर सिंह ने गेगल थाने में मुकदमा 29 दिसंबर को दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसका भाई सूरज अपनी मोटरसाइकिल से लाडपुरा जा रहा था। तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।

मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुनील हाकला व मोनू गुर्जर सहित एक अन्य आरोपी भोला फरार चल रहा था। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर सुनील और मोनू गुर्जर पर 5-5 हजार और भोला पर 1000 का इनाम घोषित किया गया। टीम ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन निवासी सुनील हाकला (25) पुत्र रामदेव और मोनू (22) गुर्जर पुत्र नारायण और वैशाली नगर निवासी भोला (30) पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की गाड़ी साइड देने के बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की थी। दोनों हिस्ट्रीशीटर अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए लोगों संगठित अपराध से सम्मिलित होकर अपराध के षड्यंत्र में शरीर होकर लोगों के साथ मारपीट करते हुए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास