Home » राजस्थान » जयपुर एयरपोर्ट पर नशे में पायलट पहुंचा प्लेन उड़ाने:सिक्योरिटी चेक में खुलासा; बोला- कल दवाई ली थी; 2 घंटे लेट हुआ चार्टर विमान

जयपुर एयरपोर्ट पर नशे में पायलट पहुंचा प्लेन उड़ाने:सिक्योरिटी चेक में खुलासा; बोला- कल दवाई ली थी; 2 घंटे लेट हुआ चार्टर विमान

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक पायलट नशे में चार्टर विमान उड़ाने पहुंच गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब फाइनल सिक्योरिटी चेक के दौरान पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट पॉजिटिव आया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे विमान उड़ाने से रोक दिया।

दिल्ली की निजी कंपनी का यह चार्टर विमान जयपुर से हैदराबाद जाना था। सुबह 9:15 बजे पायलट फाइनल सिक्योरिटी चेक के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। फ्लाइट का शेड्यूल टाइम सुबह 9:30 बजे का था। सिक्योरिटी चेक के दौरान जब पायलट के नशे में होने का पता चला, तो एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया।

जयपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी जांच के दौरान पायलट को रोक लिया। (फाइल फोटो)
जयपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी जांच के दौरान पायलट को रोक लिया। (फाइल फोटो)

जयपुर से हैदराबाद जा रहा था चार्टर विमान इस घटना से हैदराबाद जाने वाले यात्री काफी परेशान हुए। उन्होंने पायलट के नशे में होने की जानकारी एयरलाइंस कंपनी को दी। कंपनी ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो घंटे बाद ऑप्शनल पायलट की व्यवस्था की। इसके बाद चार्टर विमान को जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना किया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पायलट से पूछताछ की जब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पायलट से पूछताछ की, तो उसने बताया कि एक दिन पहले दवाई ली थी। जिसकी वजह से ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में अल्कोहल की मात्रा पॉजिटिव आई। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी इस बयान से संतुष्ट नहीं है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, किसी भी पायलट को नशे की हालत में विमान नहीं उड़ाने दिया जा सकता। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों