Home » राजस्थान » पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगा फ्री इलाज:RUHS यूनिवर्सिटी से संबंध कॉलेजों से अटैच हॉस्पिटल में सुविधा; SMS समेत दूसरे सरकारी हॉस्पिटलों में नहीं मिलेगी

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगा फ्री इलाज:RUHS यूनिवर्सिटी से संबंध कॉलेजों से अटैच हॉस्पिटल में सुविधा; SMS समेत दूसरे सरकारी हॉस्पिटलों में नहीं मिलेगी

पाकिस्तान से हिंदू शरणार्थी जिन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिली है। उन लोगों को अब राज्य के कुछ सरकारी हॉस्पिटलों में फ्री इलाज मिलेगा। हालांकि इलाज केवल राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) विश्वविद्यालय के संघटक मेडिकल कॉलेजों के अटैच हॉस्पिटलों में ही मिलेगा। एसएमएस या प्रदेश के दूसरे बड़े सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज के लिए पैसे लगेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों RUHS की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BOM) की बैठक हुई थी, जिसमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने एक पत्र के जरिए आरयूएचएस कार्यवाहक वीसी को ज्ञापन दिया था। इसमें पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी जिनको अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उन लोगों को राज्य के सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज की फ्री सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए इन लोगों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

VHP के इसी प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखकर इस पर चर्चा के बाद निर्णय लिया कि इन शरणार्थी हिंदूओं को RUHS विश्वविद्यालय से जुड़े मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटलों में फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसका भुगतान हॉस्पिटलों में बनी मेडिकल रिलिफ सोसायटी (आरएमआरएस) के फंड से किया जाएगा।

इस सुविधा से जयपुर में आरयूएचएस हॉस्पिटल प्रताप नगर, जयपुरिया हॉस्पिटल मालवीय नगर और बनीपार्क स्थित डेंटल हॉस्पिटल में इन पाक शरणार्थियों को फ्री इलाज मिल सकेगा।

अलग से बजट के लिए सरकार को भिजवाएंगे प्रस्ताव

वहीं बोर्ड बैठक में इस तरह के इलाज के लिए भविष्य में बजट का प्रावधान हो इसके लिए एक प्रस्ताव सरकार को भी भिजवाने का निर्णय किया। इसमें बजट का प्रावधान करने की मांग की जाएगी। क्योंकि सरकार की ओर से अभी सरकारी हॉस्पिटलों में केवल राजस्थान के निवासियों को ही फ्री इलाज, दवाईयां और जांचे की सुविधा देने का प्रावधान है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों