Home » धर्म/संस्कृति » महाकुंभ में पहली बार राजस्थान की कैबिनेट बैठक:CM और 115 MLA पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और एक्टर राजकुमार ने डुबकी लगाई

महाकुंभ में पहली बार राजस्थान की कैबिनेट बैठक:CM और 115 MLA पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और एक्टर राजकुमार ने डुबकी लगाई

महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहेगी। रविवार को भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। भजनलाल 10.30 बजे संगम पहुंचेंगे। यहां स्नान करने के बाद हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद 115 विधायकों संग सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग डुबकी लगाई

यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में डुबकी लगाई।
यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में डुबकी लगाई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया। उन्होंने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो।

शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। राजकुमार ने कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वह अनुभव जीवन बदल देने वाला था।

इधर, संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कल्पवासी भी घर लौटने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री देगा। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।