Home » राजस्थान » जयपुर में 15 साल की लड़की का किडनैप:जॉब के लिए घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी

जयपुर में 15 साल की लड़की का किडनैप:जॉब के लिए घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी

जयपुर में 15 साल की लड़की के किडनैप का मामला सामने आया है। जो जॉब पर जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटने पर गुम होने का पता चला। चित्रकूट थाने में नाबालिग लड़की की मां ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ASI शोभाग्य सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर के डीसीएम की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहती है, उनकी 15 साल की बेटी का किडनैप हुआ है। आठ फरवरी को सुबह उनकी बेटी जॉब पर जाने की कहकर घर से निकली थी। जॉब खत्म होने के बाद भी रात तक घर नहीं लौटी। मोबाइल पर कॉन्टैक्ट की कोशिश करने पर बंद मिला।

रिश्तेदार-परिचितों के यहां ढूंढने के प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। चित्रकूट थाने में नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने के साथ नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर