न्यूज इन राजस्थान डीग/जयपुर(सुनील शर्मा)
गृह,गौपालन,पशुपालन,डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार शाम को नगर के गाँव उदपुरी में रात्रि चौपाल की।साथ ही उन्होंने रात्रि चौपाल के आयोजन के दौरान कहा कि इसका प्रमुख उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की सेवाओं का त्वरित लाभ दिलवाने और आमजन के परिवादों का सुगम,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का है।प्रशासन द्वारा आमजन के परिवादों के सुगम समाधान के लिए त्रि-स्तरीय जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का नियमित आयोजन किया जाता है,ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रता अनुसार त्वरित लाभ मिले।राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए अनकी समस्या को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका हरसंभव समाधान करें।उन्होंने बताया कि सुशासन का अर्थ है जब आमजन व प्रशासन के मध्य संवादहीनता न हो,संवाद कायम रहे,आमजन की समस्याओं का बिना किसी व्यवधान के समाधान हो तभी सुशासन की सार्थकता है।इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की भावना के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए।इनमें पेयजल पाइपलाइन बिछाने,नियमित जलापूर्ति करने, बिजली बिल माफ करने,ढीली तारों को कसवाने,पुलिया निर्माण,सड़क निर्माण, नामांतरण करने,अतिक्रमण हटाने,पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने,खाला निर्माण सहित अन्य परिवाद दिए गए।इस पर बेढ़म ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाने सुनिश्चित किया जाए।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.







