Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने महेशनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने महेशनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत

जयपुर(सुनील शर्मा)पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को महेशनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध कुँवर राष्ट्रदीप,पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण,पूर्व,पश्चिम,सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला,मानसरोवर, वैशालीनगर,मालवीयनगर सहित संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने महेशनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत जोसफ ने कहा कि इस बार की जनसुनवाई पूर्व,पश्चिम व दक्षिण जिलों की संयुक्त रूप से की गई है क्योंकि पहले ये देखने में आ रहा था कि जनसुनवाई के दौरान आस पास के सर्किल के फरियादी भी पहुंच जाते थे।इसलिए इस बार तीनों जिलों के संबंधित अधिकारियों को एक साथ लेकर जनसुनवाई की गई।जिससे परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।साथ ही जोसफ ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

साथ ही पुलिस आयुक्त जोसफ ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग तरह की शिकायतें सामने आती है जैसे आउटर एरिया में जमीन और निर्माण संबंधित विवाद तो वही सघन एरिया में अलग तरह के पेटी क्राइम के मामले सामने आते है। जनसुनवाई के दौरान आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद,जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे,अवैध कब्जे,चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।साथ ही जोसफ ने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रापथ,कानोता,करधनी, विद्याधरनगर,शिवदासपुरा,बगरू,चौमू, प्रतापनगर,जयसिंहपुरा खोर,जवाहर सर्किल,वैशालीनगर,मुहाना एवं आमेर थाने में जनसुनवाई कर सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी।जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है।समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान