Home » राजस्थान » जेईई मेन्स एग्जाम से पहले पैर में लगी चोट:100 परसेंटाइल लाने वाले आयुष बोले- ड्रेसिंग करवा परीक्षा दी, परीक्षा के अगले दिन कराया ऑपरेशन

जेईई मेन्स एग्जाम से पहले पैर में लगी चोट:100 परसेंटाइल लाने वाले आयुष बोले- ड्रेसिंग करवा परीक्षा दी, परीक्षा के अगले दिन कराया ऑपरेशन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मंगलवार को जेईई मेन्स 2025 का रिजल्ट जारी किया गया। इस एग्जाम में जयपुर के रहने वाले आयुष सिंघल ने 100 परसेंटाइल ​हासिल किया है। वहीं इस लिस्ट में प्रदेश के पांच स्टूडेंट शामिल है।

आयुष ने बताया- एग्जाम से पहले उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एग्जाम वाले दिन भी पैरों के ड्रेसिंग करवा सेंटर पर पहुंचा था।

पिता बोले-दर्द से परेशान हुआ, परीक्षा के अगले दिन करवाया ऑपरेशन

पिता राजीव सिंघल ने बताया कि आयुष के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे अंगूठा पक गया था। परीक्षा के दौरान भी अंगूठे की ड्रेसिंग करवानी पड़ी और परीक्षा के अगले दिन ही ऑपरेशन कराना पड़ा।

उनकी मां अनिता सिंघल ने कहा- वह नहीं चाहती थी कि बेटे ने जो 12-12 घंटे मेहनत की वह खराब जाए। ऐसे में डॉक्टर्स की राय पर उन्होंने फैसला लिया कि आयुष के अंगूठे का ऑपरेशन जेईई एग्जाम के बाद करवाया जाएगा। उन्होंने आयुष की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि आयुष के अंगूठे में चोट के बावजूद उसने हार नहीं मानी। 12 घंटे तक पढ़ाई करके जईई मेन्स में 100 परसेंटाइल हासिल किए।

अपने माता-पिता के साथ आयुष ने सफलता का मंत्र शेयर किया।
अपने माता-पिता के साथ आयुष ने सफलता का मंत्र शेयर किया।

एग्जाम के दौरान भी दोस्तों और भाई के साथ खेलता

आयुष ने बताया कि वे प्रतिदिन 11-12 घंटे पढ़ाई करते थे। केमिस्ट्री में NCERT पर विशेष ध्यान देने के साथ मैथ्स और फिजिक्स की नियमित प्रैक्टिस करते थे। तनाव दूर करने के लिए छोटे भाई और दोस्तों के साथ खेलते और दादा-दादी से मिलकर प्रेरणा प्राप्त करते।

सोशल मीडिया से दूर रहकर समय का सदुपयोग करने वाले आयुष को फिजिक्स विशेष रूप से पसंद है। अब उनका ध्यान JEE एडवांस की तैयारी पर है, जिसमें वे मैथ्स और केमिस्ट्री पर विशेष फोकस करेंगे। उनकी मां अनिता सिंघल ने बताया कि परीक्षा के बाद ऑपरेशन का फैसला उन्हीं का था, जिससे शुरू में आयुष परेशान थे।

इधर, बुधवार को शहर के नारायण कोचिंग सेंटर में आयुष ने अपनी सफलता का जश्न मनाया, जहां उनके माता-पिता और शिक्षक उपस्थित थे। इस बार जेईई मेन परीक्षा सत्र 1 में 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में पांच अभ्यर्थी राजस्थान के हैं। सत्र-1 की परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

राजस्थान के टॉपर्स

  • आयुष सिंघल, राजस्थान
  • रजित गुप्ता, राजस्थान
  • सक्षम जिंदल, राजस्थान
  • अर्णव सिंह, राजस्थान
  • एस.एम. प्रकाश बेहरा, राजस्थान
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास