Home » राजस्थान » राजस्थानी बिजनेसमैन ने पत्नी की याद में बनाया बेशकीमती म्यूजियम:दुर्लभ कलेक्शन में 6500 करोड़ के आइटम, 25 करोड़ की केतली भी

राजस्थानी बिजनेसमैन ने पत्नी की याद में बनाया बेशकीमती म्यूजियम:दुर्लभ कलेक्शन में 6500 करोड़ के आइटम, 25 करोड़ की केतली भी

राजस्थान के बिजनेसमैन निर्मल सेठिया ने लंदन में पत्नी की याद में अनोखा और बेशकीमती म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजियम में करीब 6500 करोड़ी की कीमत के चाय से जुड़े आइटम हैं।

इनमें एक 25 करोड़ रुपए की केतली भी है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज किया गया है। करीब 80 साल के बिजनेसमैन सेठिया की पत्नी चित्रा का 15 साल पहले निधन हो गया था।

बिजनेसमैन ने यूके के कैम्ब्रिज में ऑटिज्म सेंटर और लंदन में चित्रा सेंटर फॉर रोबोटिक मास की भी शुरुआत की है। इसके साथ विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम (लंदन) में सेंट्रल कास्ट कोर्ट गैलरी भी चित्रा कलेक्शन के नाम पर स्थापित की गई।

ईगोइस्ट नामक केतली की सबसे ज्यादा चर्चा

चित्रा कलेक्शन में 3300 दुर्लभ चाय की केतलियां मौजूद हैं। इसमे ‘ईगोइस्ट’ नामक एक अनोखी चाय की केतली है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है। यह रूबी, डायमंड और गोल्ड से जड़ी हुई है।

दावा किया जाता है कि ये दुनिया की सबसे महंगी केतली है। पत्नी की याद में सेठिया ने नई दिल्ली में एक मंदिर बनाने के बाद, कुरुक्षेत्र में तिरुपति मंदिर बनवाया।

यह मंदिर उस स्थान पर बनाया गया है, जहां भीष्म पितामह ने अपनी अंतिम सांस ली थी। यह सेठिया के अपनी पत्नी के प्रति गहरे प्रेम और धार्मिक आस्था को दर्शाता है।

दन में बने इस म्यूजियम में 5 लाख वर्ग मीटर में 72 लाख ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की जा सकेंगी। जिसमें सेठिया ने चित्रा के नाम पर बड़ा फाइनेंशियल सपोर्ट दिया है। इस म्यूजियम के संरक्षक किंग चार्ल्स हैं।
दन में बने इस म्यूजियम में 5 लाख वर्ग मीटर में 72 लाख ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की जा सकेंगी। जिसमें सेठिया ने चित्रा के नाम पर बड़ा फाइनेंशियल सपोर्ट दिया है। इस म्यूजियम के संरक्षक किंग चार्ल्स हैं।

नोटों की सिक्योरिटी इंक बनाती है सेठिया की कंपनी

  • राजस्थान के सुजानगढ़ से ताल्लुक रखने वाले निर्मल सेठिया नोटों में इस्तेमाल की जाने वाली सिक्योरिटी इंक के निर्माता हैं।
  • उनका विवाह जयपुर रिसायत की सेना में रहे जोरावर सिंह नाथावत की बेटी चित्रा से हुआ था।
  • शादी 18 फरवरी, 1969 को महाराष्ट्र के अमरावती में संपन्न हुई थी। किसी आयोजन में निर्मल की मां ने चित्रा को देखा और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया था।
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर में हुई पहली मुलाकात के बाद दोनों ने शादी कर ली। वर्तमान में निर्मल सेठिया दुबई और यूके में रहते हैं
  • वे बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी के पूर्व पति ऋषि सेठिया के पिता हैं।
  • चाय के प्रति उनका जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था, जिसके कारण उन्होंने मात्र 16 वर्ष की आयु में सेठिया टी एस्टेट की स्थापना की।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS